Doordrishti News Logo

उम्मेद सिंह को पॉक्सो केस में भिजवाया गया जेल

-चौखा सरपंच की हत्या की योजना का मामला

-गिरफ्तार आर्मी जवान को पॉक्सो केस से निकालने के लिए प्रोपर्टी डीलर ने की 18 लाख की ठगी

-उसके ससुर ने दी धोखाधड़ी की रिपोर्ट

-बड़े सांठगांठ की आशंका

जोधपुर,शहर में गत दिनों मंडोर पुलिस ने चौखा सरपंच की हत्या की योजना बनाने वाले आर्मी से सेवानिवृत जवान उम्मेद सिंह और उसके शूटरों को काफी हथियारों के साथ पकड़ा था। यह लोग मंडोर के पहाड़ी इलाके से पकड़े गए थे। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार सभी मुल्जिमों को जेल भिजवा दिया था। उम्मेदसिंह राजीव गांधी नगर थाने में अगस्त माह में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में वांटेड था। इस पर उसे दो दिन राजीव गांधी नगर पुलिस ने उसे पॉक्सो एवं दुष्कर्म के केस में गिरफ्तार कर लिया। सात माह से वह फरारी का काट रहा था। उसकी एक प्रोपर्टी डीलर अनस खां से पहचान थी। अनस खां ने उसे पॉक्सो एवं दुष्कर्म के केस से बरी कराने के लिए रुपयों की मांग की। तब इनके बीच काफी बड़ी डील हुई।

यह भी पढ़ें-शांति समिति की बैठक आयोजित

उम्मेदसिंह का आरोप है कि उसने अनस खां को केस में बरी कराने के लिए 18.50 लाख रुपए लिए हैं। इस बारे में अनस खां के खिलाफ उम्मेद सिंह के ससुर ने रिपोर्ट दी है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि शिक्षक कॉलोनी गली नंबर 6 में रहने वाले अर्जुुन सिंह पुत्र हमीर सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि पीपली गली सदर कोतवाली हाल जेके नगर शोभावतों की ढाणी निवासी अनश मोहम्मद पुत्र नियाज मोहम्मद ने पिछले सात माह के दौरान उम्मेद सिंह को पॉक्सो एवं दुष्कर्म के केस में फ्री कराने के लिए 18.50 लाख रुपए लिए हैं। इस प्रकरण की जांच एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ की तरफ से की जा रही है।

इसे भी पढ़िए- माली श्मशानघाट से सामग्री चुराकर ले जाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

अनस और उम्मेद सिंह के बीच मेें पुरानी पहचान सामने आ रही है। वह उससे सरपंच केस में भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। अनस को पुलिस ने दो दिन पहले शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भिजवाया था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी एवं धमकाने के प्रकरण में अभी जांच बाकी है।

यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026