उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

सजग ड्यूटी के साथ पौधरोपण और सौंदर्यीकरण के कार्यों से बनाया अलग मुकाम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’।उत्कृष्ट एवं सजगता पूर्वक रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत उम्मेद स्टेशन पर कार्यरत ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार को ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने सुरेश कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल इंजीनियर (पूर्व) श्रीचंद पूनिया भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

उल्लेखनीय है कि उम्मेद स्टेशन पर कार्यरत ट्रैक मेंटेनर द्वितीय सुरेश कुमार ने अपनी ड्यूटी को सजगता पूर्वक निभाने के साथ-साथ स्टेशन परिसर में पौधरोपण एवं सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में विशेष एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं। उनके कार्यकाल के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिकायत दर्ज नहीं हुई है जो उनकी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।

गौरतलब है कि डीआरएम अनुराग त्रिपाठी द्वारा मंडल के उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’ जैसे नवाचार प्रारंभ किए गए हैं,जिससे कर्मचारियों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा और उत्साह बढ़ रहा है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026