उम्मेद भवन का समरसता मिशन को नैतिक समर्थन

पूर्व सांसद गजसिंह का नेपाल की ओर से किया अभिनन्दन

जोधपुर,उम्मेद भवन का समरसता मिशन को नैतिक समर्थन। उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर के आमन्त्रण पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच का सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल काठमाडू (नेपाल) से जोधपुर पहुचा। सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने पूर्व सांसद गजसिंह का नेपाल राष्ट्र की टोपी,शाल,माल्यार्पण, रूद्राक्ष की माला, शाल ओढाकर नेपाल राष्ट्र की ओर से अभिनन्दन किया गया।

यह भी पढ़ें – आईजी विकास कुमार व संभागीय आयुक्त मेहरा बाड़मेर रवाना

इसे पूर्व मंच के ठेकेदार कालू राम सोनेल गलोबल फीस एम्बेसडर के सानिध्य में सांस्कृतिक शिष्टमण्डल सदस्यों का अनेेक संस्थाओं व सम्मानीय व्यक्तियों ने अभिनन्दन किया।

संयोजक अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच महावीर प्रसाद टोरड़ी (विशिष्ठ सलाहकार प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा काठमाडू (नेपाल) के नेतृत्व में सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल सदस्य कंवरानी नीता कंवर सरंपच ठिकाना नटवड़ा,कुंवर पुण्य प्रताप करण,ठेकेदार कालू राम सोनेल,मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ,सचिव लाल बहादुर, केशव देव राठौड़,लक्ष्य करण राठौड़ का जोधपुर पहुचने पर कलेक्ट्रेट में स्थापित सर प्रताप की मूर्ति पर माल्यापर्ण व पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल सदस्य उम्मेद भवन पैलेस पहुचा जहां पर उम्मेद भवन पैलेस प्रशासन द्वारा अगवानी कर उम्मेद भवन का विजिट कार्यक्रम में हेरिटेज से रूबरू कराया। इस अवसर पर पूर्व सांसद गजसिंह का अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने नेपाल राष्ट्र की टोपी,शाल, माल्यार्पण, रूद्राक्ष की माला,शाल ओढाकर नेपाल राष्ट्र की ओर से अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर शिष्टाचार भेंट वार्ता कार्यक्रम में भारत की प्रतिष्ठा,शक्ति, पंचशील सिद्धान्त,भारत-नेपाल भूटान की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नउत्थान हो,भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर स्थापित हो,भारत को सुरक्षा परिषद में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने क उद्देश्य से सदस्यों, राष्ट्रों का नैतिक समर्थन,अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय बनाया जाए। भारत-भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। 22 राष्ट्रों भारत,नेपाल,भुटान, अफगानिस्तान,अल्जीरिया,एंगोला, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड, तुनिशियाँ,जर्मनी,ईराक,ईजराइल, मैकङोनिया, मोरक्को,नीदरलैण्ड, नाईजीरिया,नार्वेजियन,रोमानिया, रायल डेनिश,श्रीलंका,मालदीव का नैतिक समर्थन का गजसिंह ने मारवाड़ ने अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें – नाकाबंदी में पकड़ी स्वीफ्ट कार,31 लाख का अफीम का दूध बरामद,दो गिरफ्तार

अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक महावीर प्रसाद टोरड़ी ने भूटान प्रतिभा कवरानी नीता कंवर सरंपच ठिकाना नटवाड़ा, कालू राम सोनेल का प्रतिभा परिचय एंव कार्य उपलब्धियों का परिचय कराया गया। उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर के संदेश में पूर्व सांसद गज सिंह ने कहा कि भारत विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र की और बढ रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्य योजना प्रंशसनीय है। उन्होंने उम्मेद भवन पैलेस की नैतिक समर्थन व सहयोग की घोषणा की ओर कहा कि कवरानी नीता कंवर सरंपच व ठेकेदार कालू राम सोनेल का उम्मेद भवन पैलेस अभिनन्दन करता है।उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर से भारत-भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा का शुभारम्भ करने पर बधाई देता हूं।

21 जून को थिम्फू (भूटान) में आयोजित वैश्विक सास्कृतिक समन्वय सम्मेलन से विश्व बन्धुत्व एकामहे के लिए समरसता, वसुधैव कुटुम्बकम्,सत्यम शिवम सुन्दरम, ग्लोबल विलेज का संदेश पूरे विश्व में पहुंचेगा। भूटान प्रतिभाएं कवरानी नीता कंवर व ठेकेदार कालू राम सोनेल के विश्व शान्ति स्थापना में सहयोग पर गौरव की अनुभूति हो रही है इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ। संयोजक महावीर प्रसाद टोरड़ी ने पूर्व सांसद गजसिंह को ‘‘वैश्विक समरसता रत्न अवार्ड’’ देने की घोषणा की गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews