Doordrishti News Logo

जोधपुर, द लिटिल बर्ड्स फाउंडेशन की तीसरी वर्षगांठ पर ‘उड़ान 2021’ कार्यक्रम रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर गुलाबनगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ नगेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निर्मला विश्नोई, विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा, लाल बून्द ज़िन्दगी रक्षक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़,सचिव रवि तिवाड़ी, उद्यमी गणपत सालेचा व राजेश सारस्वत थे। फाउंडर डॉ. यशवन्त विरवाडिया व डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि द लिटिल बर्ड्स फाउंडेशन एम्स में अध्ययनरत एमबीबीएस व नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा चलाया जाता है, जिसके तहत शिक्षा से वंचित बस्ती के बच्चों के फौलादी इरादों में उड़ान, मार्गदर्शन, गति एवं शिक्षा के लिए स्रोत प्रदान करवाती है। फाउंडेशन के 3 वर्ष पूर्ण होने पर कच्ची बस्ती के बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी की गई। इस अवसर पर बच्चों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक नटवर,प्रोफेसर डॉ अंकिता चुग, डॉ हिमालय गर्ग, निशा, पूजा लटवाल, हिना कौशिक, डॉ अमन, डॉ मुदित मौजूद थे।

Related posts:

स्मैक के 16 साल पुराने मामले में आरोपी को 3 साल का कठोर कारावास

February 12, 2026

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026