Doordrishti News Logo

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

जोधपुर,ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत। शहर के डांगियावास और विवेक विहार थाना क्षेत्र में दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस बारे में परिजन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अस्थायी/यूटीबी चिकित्सकों को सेवा में रखे सरकार-हाईकोर्ट

डांगियावास पुलिस ने बताया कि दइकड़़ा निवासी बुधाराम पुत्र मुकना राम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बुद्धनगर रेलवे फाटक के पास उसके भाई प्रतापराम ट्रेन की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया।

दूसरी तरफ विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में लुम्बानसर लुम्बानियों की ढाणिया शेरगढ़ निवासी अर्जुनराम पुत्र खेताराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 30 वर्षीय अनोपाराम सांगरिया रेलवे फाटक के पास पटरियां पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी मौत हो गई। विवेक विहार पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026