Doordrishti News Logo

डोडा पोस्त और देशी कट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। एक युवक के पास में अवैध डोडा पोस्त जबकि दूसरे युवक से देशी कट्टा जब्त किया गया है। डोडा पोस्त बाड़े में छुपा कर रखा गया था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए – शोरूम पर मोबाइल देखने के बहाने युवक मोबाइल लेकर चंपत

पुलिस उपायुक्त राजऋषि राजवर्मा ने बताया कि एडीसीपी वेस्ट निशान्त भारद्वाज व सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में सूरसागर थानाधिकारी मांगीलाल विश्नोई टीम द्वारा मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ की गई।

बाड़े में प्लास्टिक थैली में डोडा पोस्त 
थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि कालीबेरी में अचलूराम का बाड़ा से रामड़ावास डांगियावास हाल कालीबेरी निवासी अशोक पुत्र हड़मानाराम विश्नोई से अवैध डोडा पोस्त 1.535 किलोग्राम बरामद किया गया। यह डोडा पोस्त उसने एक प्लास्टिक की थैली में डालकर छुपाया हुआ था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

अवैध देशी कट्टा बरामद 
थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि एएसआई गजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मनीष,डूंगरराम आदि ने नन्दलाव पुलिया से सोढ़ों की ढाणी की तरफ जाने वाली रोड पर महावीर स्टोन आर्ट के पास एक युवक दिलीप उर्फ शुटर पुत्र शिवलाल ओड निवासी बेलदार बस्ती कालीबेरी को पकड़ा। उसकी तलाशी में देशी कट्टा बरामद हुआ।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026