पिकअप ने सामने आ रही बुलेट को मारी टक्कर दो श्रमिकों की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पिकअप ने सामने आ रही बुलेट को मारी टक्कर दो श्रमिकों की मौत। शहर में तनावड़ा स्थित इस्कॉन मंदिर के निकट पिकअप चालक ने सामने से आ रही एक बुलेट बाइक को टक्कर मार दी,हादसे में दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रविवार की सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सुुपुर्द किए। पिकअप को जब्त किया गया है। बासनी थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई है।
घर से निकले व्यापारी की डेढ़ घंटे बाद ही कार में जिंदा जलने से मौत
बासनी थानान्तर्गत सांगरिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई पप्पाराम ने बताया कि पाल गांव 30 वर्षीय सुमेर चौहान और उसका परिचित माधोपुरा सतलाना निवासी 32 वर्षीय पारसराम पुत्र ओमप्रकाश अपनी बुलेट बाइक लेकर सालावास से बासनी की तरफ आ रहे थे। तब तनावड़ा के पास इस्कान मंदिर के निकट बासनी से सालावास की तरफ जा रही एक पिकअप के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शवों को पहचान कर बाद में एम्स चिकित्सालय भिजवाया गया। रविवार की सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए गए। घटना में मेघवालों का बास बोरानाडा निवासी राजूराम की तरफ से पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने पिकअप के जब्त कर लिया है।
