Doordrishti News Logo

भजन संध्या में गई दो महिलाओं की चेन गायब

  • एक को घर जाकर लगा पता, दूसरी को मौके पर ही
  • गांधी मैदान में आयोजन चल रहा है, गेट पर सिर्फ एक कैमरा, घटनास्थल पर नहीं कैमरें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भजन संध्या में गई दो महिलाओं की चेन गायब।शहर के गांधी मैदान पर इन दिनों चल रही भागवत कथा आयोजन में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। चेन गिरीं अथवा किसी ने उड़ाई इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। घटनास्थल पर कैमरे नहीं हैं,मगर गेट संख्या 1 पर कैमरा लगा है। फिलहाल पुलिस मामलों की तफ्तीश में जुटी है। वक्त घटना गांधी मैदान में पांच-छह हजार लोग जमा थे। कथा का आयोजन मंगलवार तक है।

सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गाँधी मैदान में इन दिनों भागवत कथा का आयोजन 10 फरवरी तक है। शुक्रवार को यहां पर प्रसिद्ध कथावाचकों के प्रवचन के साथ भजन संध्या का आयोजन चल रहा था। तब न्यू चांदपोल रोड स्थित सुखानंद बगेची की रहने वाली प्रमिला पत्नी डॉक्टर स्व.अशोक मिश्रा की सोने की दो तोला चेन गायब होने का पता उन्हेें लगा। एक अन्य महिला पृथ्वी भवन सुभाष चौक रातानाडा की रहने वाली उषारानी पत्नी पृथ्वीसिंह की एक तोला चेन और दो लॉकेट के साथ गायब हो गई। उषारानी जब घर पहुंची तब उन्हे चेन गायब होने का पता लगा।

पुलिस उप निरीक्षक प्राची गुर्जर का हैंडबॉल में कांस्य पदक जीतने पर सम्मान

थानाधिकारी जयकिशन सोनी के अनुसार के गांधी मैदान में वक्त घटना भागवत में पांच- छह हजार लोग आए हुए थे। अत्यधिक भीड़भाड़ के बीच संभवत: चेनें गिरी हैं या किसी के द्वारा चुराई गई हैं इस बारे में सीसीटीवी फुटेजों को देखा जा रहा है। गेट संख्या 1 पर ही कैमरा लगा है,प्रवचन स्थल पर कोई कैमरें नहीं है। मामले की जांच एसआई विश्राम मीणा को सौंपी गई है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026