Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की करवड़ थाना पुलिस ने लाखों रुपयों के पशु चुराने के मामले में दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। करवड़ थानाधिकारी भरत रावत ने बताया कि 28 दिसंबर को सिंधियों की ढाणी निवासी अब्दुल लतीफ ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उनका मकान माणकलाव सरहद मणाई रोड पर है। जहां पर पशु बाड़ा है।

28 दिसंबर को बाड़े में से 40 बकरे व 1 बकरी को कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी सहयोग तथा मुखबीर तंत्र की मदद ली। जिस पर संदिग्धों के नम्बरो का पता किए गए। तो घटना में शामिल आरोपियों के तार सरदारशहर, चुरू, हरियाणा राज्य से जुड़े होना सामने आए। जिस पर टीम को सरदारशहर चुरू व हिंसार हरियाणा की तरफ भेजकर आरोपियों की तलाश की गई।

टीम द्वारा ग्राम आसासर पुलिस थाना सरदारशहर चुरू से दो आरोपियों को दस्तयाब किया गया। जिनसे पूछताछ कर उनको गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिकअप को जब्त किया गया। मामले में पुलिस ने हिंसार, हरियाणा निवासी अहमद पुत्र रांगड़ सोढ़ा व सरदार शहर, चुरू निवासी भाखरमल पुत्र गोपालराम सोढा को गिरफ्तार किया।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026