Doordrishti News Logo

गीता भवन रोड पर मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार,पांच मोबाइल बरामद

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने

जोधपुर,शहर के गीता भवन रोड पर एक व्यक्ति के हाथ से अज्ञात बाइक सवार लुटेरा मोबाइल छीन ले गया। इस बारे में प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने वारदात में त्वरित कार्रवाई की और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज जांच कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने पांच अन्य लूट के मोबाइल बरामद किए हैं। चोरी की एक बाइक भी को जब्त किया गया है।

प्रतापनगर सदर थानाधिकारी मुक्ता पारिक ने बताया कि सकीना कॉलोनी निवासी बरकत मोहम्मद पुत्र बशीर अहमद की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका पुत्र फैजान गीता भवन रोड से निकल रहा था। तब एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उसके पुत्र के हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए।

ये भी पढ़ें- प्रभात फेरी व रक्तदान शिविर का आयोजित

इस पर लुटेरों की पहचान करते हुए पुलिस ने पंचोलिया नाडी हरिजन बस्ती प्रतापनगर हाल गणेश कॉलोनी हरिजन बस्ती सूरसागर निवासी पृथ्वी उर्फ पिनू उर्फ जाडिया पुत्र सत्य नारायण और महावीर नगर बाड़मेर हाल गणेश कॉलोनी सूरसागर निवासी विशाल पुत्र भोमाराम की पहचान की। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इनके पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है। थानाधिकारी मुक्ता पारिक ने बताया कि पृथ्वी उर्फ पिनू के खिलाफ छह प्रकरण पहले से दर्ज हैं। जिसमें चोरी, हथियार और लूट के सामने आए हैं। पांच प्रकरण प्रतापनगर एवं एक उदयमंदिर में दर्ज है। एक अन्य आरोपी की पहचान हेमसिंह के रूप में हुई है। जो पॉक्सो एवं दुष्कर्म का मुल्जिम बताया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हैडकांस्टेबल प्रेमाराम,रविंद्र कुमार, पेमाराम, कांस्टेबल संतराम, राजूराम, विष्णु एवं हनुमान गोदारा का सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकान के तीसरे फ्लोर पर लगी आग एक घंटे में पाया काबू

September 3, 2026

मशीन से कटकर अलग हुआ प्राइवेट पार्ट सफलतापूर्वक जोड़ा

September 3, 2026

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026