Doordrishti News Logo

जम्मू में पटरियों पर जलभराव से दो ट्रेनें पठानकोट पर आंशिक रद्द

पठानकोट से ही गंतव्यों को लौट रही ट्रेनें

जोधपुर(डीडीन्यूज),जम्मू में पटरियों पर जलभराव से दो ट्रेनें पठानकोट पर आंशिक रद्द। जम्मूतवी रेल मंडल के बुद्धि-कठुआ रेलखंड में पटरियों पर अत्यधिक बरसात से जल भराव के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है जिसके तहत दो ट्रेनों को पठानकोट रेलवे स्टेशन पर आंशिक रद्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआर एम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कारण से 16 अगस्त को प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 19223,साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 19225, भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को पठानकोट रेलवे स्टेशन पर आंशिक रद्द करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इस वजह से ट्रेन नंबर 19226,जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 19224,जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेनों का 17 अगस्त को जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालन किया जा रहा है अर्थात ट्रेनों को जम्मूतवी से पठानकोट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द किया गया है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026