एमडी ड्रग के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार
- रहवासीय मकान में पुलिस की रेड
- 110 ग्राम एमडी ड्रग जब्त कर -2.50 लाख रुपए बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडी ड्रग के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार।कमिश्ररेट की सीएसटी और महामंदिर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र के एक मकान में रेड देकर एक महिला और युवक को गिरफ्तार कर उनके पास से 110 ग्राम एमडी ड्रग जब्त कर 2.50 लाख रुपए बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से देर रात तक पड़ताल की जा रही थी। महामंदिर थाने में इस बाबत केस दर्ज किया जा रहा था।
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एव यातायात शाहीन सी. के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के पंवार के निकट सुपरविजन में सीएसटी प्रभारी मेहराज तंवर ने मय जाब्ते के साथ महामंदिर स्थित बीजेएस कॉलोनी में एक रहवासीय मकान पर पहुंचे। यहां पुलिस ने रेड दी और दो लोगों को हिरासत में लेकर 110 ग्राम एमडीएमए ड्रग को जब्त किया। इनके पास से पुलिस ने 2. 50 लाख रूपए भी बरामद किए जो संभवत: नशा बेच कर जुटाना प्रतीत हो रहा है।
ट्रेन संख्या 54881 (बाड़मेर- मुनाबाव) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर !
पुलिस ने घर से जालोर जिले के चितलवाना स्थित केरिया निवासी प्रवीण कुमार और डीडवाना जिले की प्रियंका को पकड़ा है। दोनों से एमडी ड्रग के संबंध में देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। इन्हें गिरफ्तार कर महामंदिर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
