Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

जोधपुर,सड़क हादसों में दो लोगों की मौत। जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग- अलग सडक़ हादसों के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद परिजनों को दोनों शव सौंप दिए है।थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि सोहनगढ़ देवीगढ़ निवासी चैनाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका चचेरा भाई लक्ष्मण राम मोटरसाइकिल लेकर घरेलू काम से साई जा रहा था। तभी बिजलीघर के पास सामने से आ रही कार ने साइड में चल रहे लक्ष्मण राम की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल कार में शेरगढ़ अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें – 18-19 वर्ष के 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

बापू नगर निवासी दौलतराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पिता हजारी राम रात को इको गाड़ी लेकर शेरगढ़ से बालेसर की तरफ जा रहे थे। गाड़ी में राजूराम भी था और गाड़ी नकता राम चला रहा था। खिरजा सरहद पर सडक़ पर अचानक नील गाय आने से उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर पलटी खा गई जिससे तीनों को चोटें आई। इस दौरान उसके पिता हजारी राम को गंभीर चोटें आने के कारण मौत हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026