Doordrishti News Logo

लड़की सप्लाई के बहाने व्यापारी को लूटने वाले दो शख्स गिरफ्तार

सोने की अंगूठी,चेन और 1.10 लाख रुपए लूटे

जोधपुर,लड़की सप्लाई के बहाने व्यापारी को लूटने वाले दो शख्स गिरफ्तार।श्हार की कुड़ी पुलिस ने लडक़ी सप्लाई के बहाने व्यापारी से लूटपाट करने वाली गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना 21 मई रात की है। पीडि़त व्यापारी की तरफ से इस बारे में कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

यह भी पढ़ें – रक्तदान शिविर को लेकर बैठक का आयोजन

कुड़ी पुलिस ने बताया खेतलावास सायला जालोर निवासी मांगे खां पुत्र बरकत खां के साथ 21 मई की रात को लूट हुई थी। बदमाशों ने उसकी सोने की अंगूठी, चैन और 1.10 लाख रुपए लूटे थे। 21 मई को वह अपने व्यापारिक सिलसिले में पीपाड़ गया था। वापिस जोधपुर होते हुए अपनी कार से लौट रहा था। तब झालामंड के पास में उसके फेस बुक पर एक एप आया और उसमें किसी लडक़े का फोटो लगा था। एप पर लिंक किए जाने पर सामने वाले शख्स का बाद में कॉल आया और कहा कि वह लडक़ी उपलब्ध करवा सकता है। इस बहाने मांगे खां को झालामंड चौराहा के पास में बुलाकर गोरा होटल जाने वाली रोड पर लेकर गया। जहां अंधेरे में सूने स्थान पर पांच छह युवकों ने मारपीट की फिर उससे बीस ग्राम की सोने की अंगुठी, तीन तोला सोने की चेन के साथ व्यापारिक सौदे के 1.10 लाख रुपए लूट लिए थे।

यह भी पढ़ें – नशा मुक्ति जागरूकता वाहन रैली निकाली

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ की और अब दो आरोपियों शैलेष नगर झालामंड निवासी पंकज पुत्र रमेश प्रजापत एवं प्रेमनगर गुढ़ा रोड झालामंड निवासी राकेश पुत्र किशन प्रजापत को गिरफ्तार किया है। इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।