जम्मूतवी जाने वाली दो जोड़ी ट्रेन 15 अक्टूबर तक आंशिक रद्द

जोधपुर(डीडीन्यूज),जम्मूतवी जाने वाली दो जोड़ी ट्रेन 15 अक्टूबर तक आंशिक रद्द।उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर अधिक बरसात की वजह से दो जोड़ी ट्रेनों को आवागमन में फिरोजपुर कैंट से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द किया गया है।

लीलण सुपरफास्ट 16 सितंबर से 19 ट्रिप आंशिक रद्द

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार वर्षा व तकनीकी कारणों से उत्तर पश्चिम रेलवे से चलने वाली दो ट्रेनों को 15 अक्टूबर तक फिरोजपुर-जम्मूतवी स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द किया गया है। जिसके तहत ट्रेन 14803/14804,भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस व ट्रेन 19223/19224, साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेनें 15 अक्टूबर तक फिरोजपुर स्टेशन तक ही संचालित की जा रही है अर्थात ट्रेनें फिरोजपुर से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।