Doordrishti News Logo

अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत। शहर के एयरपोर्ट और कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि एक घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि सांसी कॉलोनी बग्गीखाना निवासी 34 वर्षीय बुधाराम पुत्र रूपाराम सांसी और उसका परिचित विजय पुत्र पप्पूराम अपनी बाइक पर डांगियावास से घर की तरफ आ रहे थे। तब विनायकिया रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर बुधाराम को डॉक्टर ने मृत बता दिया। विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एमडीएम में उपचाराधीन है।

पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक सांसी ने मामला दर्ज कराया है।ट्रैक्टर ट्राली चालक की पहचान सुनील नाम के शख्स के रूप में हुई है। दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि कुड़ी सेक्टर 2/जीएच निवासी कुंजन कुमार पुत्र गुदडऱाम ने रिपोर्ट दी।

खान में काम करते पत्थर लगने से मजदूर की मौत

इसमें बताया कि उसका भतीजा दो सेक्टर निवासी राजवीर खिंची पुत्र अर्जुन अपनी गाड़ी से जीडी कॉलेज रोड से निकल रहा था। तब एक लोडिंग टैक्सी चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राजवीर की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी है।