Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में घायल दो की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में घायल दो की मौत। शहर के करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में सडक़ हादसों में घायल दो लोगों की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

करवड़ पुलिस ने बताया कि रूपावतों की ढाणी नेतड़ा निवासी चतुर सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता मनोहर सिंह अपनी बाइक लेकर नेतड़ा गांव की सरहद से निकल रहे थे। तब किसी ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पिता बुरी तरह घायल हो गए। बाद में अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

आपसी विवाद में सरिया और रॉड से जानलेवा हमला

इसी तरह भवाद करवड़ निवासी आसुराम पुत्र कोजाराम दमामी ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र 4 मार्च को बाइल लेकर नेतड़ा से निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल उसके पुत्र की अब मौत हो गई। दोनों प्रकरण में जांच एएसआई पदमाराम की तरफ से की जा रही है।