Doordrishti News Logo

कैफे और रेस्टोरेंट में चल रहे दो हुक्काबार पकड़े

संचालकों पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे और रेस्टोरेंट में चल रहे दो हुक्काबार पकड़े। कमिश्ररेट की बनाड़ और एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कैफे और रेस्टारेंट की आड़ में चल रहे दो हुक्काबार का पता लगाकर संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किए। मौके से हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।

बनाड़ थाने के एएसआई ईश्वरसिंह मय जाब्ते के सारण नगर सी रोड पर पहुंचे। यहां पर अलोन कैफे पर रेड दी। कैफे की आड़ में हुक्काबार चलाया जा रहा था। पुलिस ने संचालक मूलत: सुजानगढ़ चूरू हाल राजेंद्र नगर डिगाड़ीकलां निवासी विजेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर केस दर्ज किया। मौके से हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।

सोशल मीडिया पर झांसे में आकर नाबालिग पहुंचा हनुमानगढ़

इसी तरह एयरपोर्ट थानाधिकारी श्रीमती संतोष चौधरी ने सिविल एयरपोर्ट रोड पर रेस्टोरेंट आनंद फार्म पर रेड दी। यहां पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 निवासी रोहित सिंधी मिली। इस पर उसके खिलाफ अवैध रूप से हुक्काबार चलाने का केस बनाया गया।