Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र के खटिकों का मोहल्ला मानसागर शिवपुरी में रविवार को गनपति विसर्जन के दौरान आपसी रंजिश के चलत दो परिवार आमने सामने हो गए। लाठियों से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बाद में दस लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक परिवार की तरफ से हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया है।

एसीपी पूर्व दरजाराम ने बताया कि महामंदिर के खटिकों का मोहल्ला मानसागर शिवपुरी इलाके में रहने वाले दो परिवार के लोग आपसी रंजिश के चलते रविवार को झगड़ पड़े। लाठियों सेे किए गए हमले में अजय, कंचन, शांति, कैलाश एवं कमलेश घायल हो गए। सूचना पर महामंदिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बाद भागे गए लोगों को दस्तयाब कर लाया गया।

पुलिस ने दस लोगों जिनमें मनोहरलाल, रविंद्र खींची, भरत, विशाल, संतोष, विकास, घनश्याम, देवीलाल, भवानी एवं पुखराज को गिरफ्तार कर लिया। इन्हेें फिलहाल शांति भंग में पकड़ा गया है। घटना में कैलाश पुत्र मांगीलाल खटिक की तरफ से सोनू,सुरेश, देवीलाल सहित कुछ महिलाओं को नामजद कर 12 लोगों के खिलाफ मारपीट करने एवं हत्या प्रयास की रिपोर्ट दी गई है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

ये भी पढें –शहीद भगत सिंह पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करेंhttp://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026