अपना घर आश्रम चौखा में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अपना घर आश्रम चौखा में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत। शहर के राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चौखा क्षेत्र में अपना घर आश्रम में रह रही दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। इस बारे में पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि नारी अपना घर आश्रम चौखा के संचालक मुकेश जैन पुत्र ताराचंद जैन ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इनके अनुसार आश्रम में रहने वाली प्रभुजी रेणु उम्र करीब 70 वर्ष को 24 मई को पुलिस की सूचना पर आश्रम में भर्ती किया था,जिसकी तबीयत खराब होने पर एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के बीच मौत हो गई।
सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत
इसी तरह जसोदा उम्र करीब 70 वर्ष जो 1 दिसंबर को रेलवे पुलिस जोधपुर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से लाकर आश्रम में लाए। उनकी भी तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बीच मौत हो गई।
