एमजीएच में 2 डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमजीएच में 2डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वस्थ राजस्थान पहल से प्रेरित होकर सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर में विधायक निधि से उपलब्ध करवाई गई 2 डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण आज किया गया।

सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

नई मशीनों के लगने से मरीजों को समय पर डायलिसिस सुविधा मिलेगी और अस्पताल पर बढ़ते भार में कमी आएगी। कार्यक्रम में डॉ.बीएस जोधा,प्राचार्य एवं नियंत्रक,डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज; डॉ.फतेह सिंह भाटी अधीक्षक,महात्मा गांधी अस्पताल; डॉ. एसएस राठौड़,विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग तथा डॉ.एएस चौधरी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि जनस्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनका निरंतर प्रयास है। उन्होंने बताया कि इन नई डायलिसिस मशीनों से मरीजों को तुरंत लाभ मिलेगा तथा उपचार में होने वाली देरी समाप्त होगी। अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा टीम ने इस पहल को मरीजों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया और विधायक का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपमहापौर किशन लड्ढा,पूर्व मंडी अध्यक्ष महेन्द्र मेघवाल,मण्डल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल,हेमन्त जानयानी,पंकज भाटी,डॉ.शिव दत्त व्यास एवं ओम प्रकाश मेवाड़ा उपस्थित थे। डायलिसिस विभाग की ओर से डॉ. हरेंद्र चौधरी,चिकित्सा अधिकारी प्रभारी तथा सावित्री भाटी,नर्सिंग अधिकारी प्रभारी ने मशीनों के चिकित्सकीय महत्व की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का समन्वय अरविन्द अपूर्वा,नर्सिंग अधिकारी प्रभारी, मुख्य ऑपरेशन थियेटर ने किया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026