Doordrishti News Logo

सूर्य आराधना से दो दिवसीय मारवाड़ उत्सव शुरू

  • हेरिटेज वॉक और शोभायात्रा ने मन मोहा
  • उम्मेद स्टेडियम में आकर्षक प्रदर्शन और रोचक स्पर्धाओं ने बिखेरा रोमांच
  • बीएसएफ की शस्त्र प्रदर्शनी देखने लगा रहा तांता

जोधपुर,राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सूर्यनगरी के मेहरानगढ़ स्थित जयपोल में प्रभातकालीन सूर्य आराधना के साथ ही मशहूर दो दिवसीय परंपरागत मारवाड़ उत्सव की धूम शुरू हुई। सूर्य आराधना पं.राजेन्द्र श्रीमाली एवं पं.भीष्म नारायण बोहरा ने वैदिक ऋचाओं तथा मंत्रोचारण के साथ करवाया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी अपूर्वा परवाल,उप निदेशक पर्यटन भानु प्रताप,सहायक निदेशक डॉ.सरिता फिड़ौदा सहित देशी-विदेशी पर्यटक, पर्यटन गतिविधियों से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गाइड्स,पर्यटन प्रेमी तथा गणमान्यजन उपस्थित थे।

two-day-marwar-festival-begins

इसके बाद मेहरानगढ़ से हेरिटेज वॉक का शुभारंभ हुआ। हेरिटेज वॉक यहां से जयपोल,फतेह पोल,रानीसर,पदम सर,सिंहपोल,जूनी धानमण्डी,आडा बाजार,कुंजबिहारी मंदिर,कटला बाजार आदि क्षेत्रों से होती हुई घंटाघर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

two-day-marwar-festival-begins-with-sun-worship

घंटाघर से मारवाड़ उत्सव की भव्य शोभा यात्रा शुरू होकर नई सड़क होते हुए उम्मेद राजकीय स्टेडियम पहुंची,जहाँ विभिन्न कार्यक्रमों तथा रोचक स्पर्धाओं ने मन मोह लिया। सीमा सुरक्षा बल की ओर सेअंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन से भरा कैमल म्यूजिकल शो एवं राइडिंग शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान उम्मेद स्टेडियम में बीएसएफ द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्टेडियम में ही यातायात प्रदर्शनी भी लगाई गई। मारवाड़ उत्सव कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंघल ने किया।

two-day-marwar-festival-begins-with-sun-worship

पिंकी दाधीच मिस मारवाड़,जितेन्द्र सिंह मारवाड़श्री चुने गए

मारवाड़ महोत्सव के अन्तर्गत शनिवार को हुई विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित स्पर्धा में मिस मारवाड़ पिंकी दाधीच और मारवाड़श्री जितेन्द्र सिंह को चुना गया।

रोचक स्पर्धाओं में दिखा उत्साह

इस दौरान हुई विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और अपने हुनर का परिचय दिया। साफा बांधने में अरशद अली प्रथम,विकास सेन द्वितीय तथा महेंद्र सिंह राठौड़ तृतीय रहे। मूंछ प्रतियोगिता में भंवर सिंह राठौड़ बाड़मेर प्रथम,नरसिंह चौहान व भंवरसिंह मेहरानगढ़ द्वितीय तथा दिलीप कछवाह तृतीय स्थान पर रहे।
बैंड वादन में बीएसएफ पहले व जेल बैंड दूसरे स्थान पर चुने गए। मटका दौड़ में सुगनो प्रथम,कमला द्वितीय व नीतू तृतीय रहीं। रस्साकसी में टीम बी चुनी गईं। यातायात पुलिस प्रदर्शनी के लिए हेड कांस्टेबल हनुमान राम को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

two-day-marwar-festival-begins-with-sun-worship

इसी प्रकार बीएसएफ को विशेष प्रदर्शन और पतंग शो के लिए भी स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर रोहित कुमार,पर्यटन विभागीय उपनिदेशक भानुप्रताप सिंह और सहायक निदेशक डॉ.सरिता फिडोदा ने विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किए। सहायक पर्यटन अधिकारी अनिल विश्नोई व शरद व्यास ने संयोजन किया।

two-day-marwar-festival-begins-with-sun-worship

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: