Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में दो चचेरे भाई की मौत,कार चालक ने लिया चपेट में

जोधपुर(डीडीन्यूज),सड़क हादसे में दो चचेरे भाई की मौत,कार चालक ने लिया चपेट में।शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित जाजीवाल कला गांव में हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार की रात बाइक सवार दो चचेरे भाईयों को कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों भाईयों की मौत हो गई। घटना के समय बाइक सवार भाईयों ने हेलमेट भी पहन रखा था। पुलिस ने आज सुबह शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि थबूकड़ा का रहने वाला ओमप्रकाश पुत्र मंगलाराम जाट और गुणेशराम पुत्र केसाराम जाट मंगलवार की रात आठ बजे अपनी बाइक लेकर शहर से गांव की तरफ लौट रहे थे। तब जाजीवाल कला गांव की सरहद में हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे तब पीछे से आई एक कार के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जोधपुर-गोरखपुर वीकली समर स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी

बाद में ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए बनाड़ के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां लाए जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। एक अन्य चचेरे भाई इंद्र कुमार ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। कार नंबर से चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आज सुबह शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026