बाइक चोरी के दो आरोपी पकड़े, गाड़ी बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक चोरी के दो आरोपी पकड़े, गाड़ी बरामद।शहर की भगत की कोठी पुलिस ने बाइक चोरी के एक प्रकरण में दो आरोपियों को पकड़ा है।आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उनसे वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
एएसआई हनुवंत सिंह ने बताया कि गत दिनों रामेश्वर नगर के निकट एक हैण्डलूम के नजदीक मजदूर की बाइक चोरी हुई थी। इस बारे में 18 फरवरी को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बाइक चोरों का पता लगाने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को देखा। अब दो आरोपियों गायणों की ढाणी जैसला भोजासर निवासी लक्ष्मणराम उर्फ विजय और पिंटू को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
