पिस्टल और जिंदा राउण्ड के साथ दो गिरफ्तार

मोगड़ा-राजपुरिया रोड पर लूट का था इरादा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पिस्टल और जिंदा राउण्ड के साथ दो गिरफ्तार।कमिश्ररेट की विवेक विहार थाना पुलिस ने मोगड़ा-राजपुरिया गांव रोड पर चोरी बुलट बाइक के साथ दो युवकों अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपियों के पास से देशी पिस्टल,मैंगजीन और 6 राउण्ड जब्त किए गए। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि यह लोग लूट के इरादे से घूम रहे थे। आरोपियों से अब हथियार के संबंध में पड़ताल की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान, डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार एवं एडीसीपी पश्चिम नीजर शर्मा, एसीपी बोरानाडा छवि शर्मा के सुपरविजन एवं थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हैडकांस्टेबल दौलाराम,कांस्टेबल सरदार सिंह,नौरताराम,ओमप्रकाश, दीनदयाल, बत्तीलाल,महिला कांस्टेबल विद्या एवं रविशंकर ने मोगड़ा राजपुरिया गांव की सरहद में एक संदिग्ध बुलट पर सवार दो युवकों को रु और तलाशी ली। उनके पास में देशी पिस्टल,एक मैंगजीन एवं छह जिंदा राउण्ड मिले।

मातृ-पितृ दिवस मनाया

पुलिस ने दोनों आरोपी युवक पाबूपुरा भाटान लूणी निवासी राकेश विश्रोई एवं मिरडों का बास लालकी रोहट निवासी राजूराम जाट को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि आरोपी किसी लूट के इरादे से उक्त स्थान पर घूम रहे थे,मगर उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अवैध हथियार को लेकर पूछताछ की जा रही है।