Doordrishti News Logo

अवैध धारदार हथियार के साथ दो गिरफ्तार

जोधपुर,अवैध धारदार हथियार के साथ दो गिरफ्तार। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें – पीआईबी का स्वच्छता ही सेवा पर वेबिनार का आयोजन

महामंदिर थाने के एसआई अमरा राम ने हेमसिंह कटला रेलवे फाटक के पास चाकू लेकर घूम रहे भदवासिया सांसी कॉलोनी निवासी मनीष सांसी और हैड कांस्टेबल गोपीराम ने पावटा सी रोड सिल्वर अपार्टमेंट के पीछे चाकू लेकर घूम रहे विरेन्द्र उर्फ डग्गू सांसी को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया।