Doordrishti News Logo

अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार।कमिश्ररेट की सूरसागर और बासनी पुलिस ने अलग अलग स्थानों से अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास 12 सौ ग्राम से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।

सूरसागर थाने के एसआई पाबूदान सिंह ने अंबेडकर कॉलोनी काली बेरी क्षेत्र में डांगियावास के रामड़ावास निवासी अशोक पुत्र हनुमानराम विश्नोई को गिरफ्तार कर 776 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

इधर बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने मेडिपल्स अस्पताल के पास सालावास रोड पर अवैध रूप से डोडा पोस्त बेचने की फिराक में घूम रहे राजूराम पुत्र किशनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर 578 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया।

अवैध शराब पकड़ा
माता का थान थाने के एसआई हरखाराम ने भदवासिया क्षेत्र में दिनेश पुत्र सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 18 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। करवड़ थाने के एएसआई केवलराम ने उजलिया के पास अवैध सज्जन सिंह पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की। इसी तरह उदयमंदिर थाने के एएसआई नाथूराम ने जगसा पान की दुकान के पास रेलवे स्टेशन क्षेत्र में धमेन्द्र पुत्र सुमेर सिंह डूडी को पकड़ा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026