Doordrishti News Logo

चोरी की बैटरियां बेचने निकले दो गिरफ्तार,मोबाइल टॉवर की 23 बैटरी बरामद

परिवहन में प्रयुक्त एसयूवी भी पकड़ी

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। चोरी की बैटरियां बेचने निकले दो गिरफ्तार, मोबाइल टॉवर की 23 बैटरी बरामद। कमिश्ररेट की मथानिया पुलिस ने चोरी की बैटरियों को बेचने की फिराक में निकले दो युवकों को पकड़ा है। उनकी गाड़ी से 23 मोबाइल टावरों की बैटरियां बरामद की गई है। यह बैटरियां फलोदी जिले के कई गांवों से चुराना बताया जाता है। इस बारे में फलोदी पुलिस को सूचित किया गया है। आरोपी बैटरियां बेचने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें – 11.30 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,एसयूवी और 3.50 लाख रुपए जब्त

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गश्त के समय कांस्टेबल शैतानाराम को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि रावल सिंह पुत्र जालम सिंह तिंवरी व महेन्द्र सिंह पुत्र बाग सिंह एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में चोरी की अवैध मोबाइल टॉवर की बैटरी भरकर बेचने की फिराक में हैं।

पुलिस की टीम का गठन करते हुए दोनों को नाकाबंदी कर पकड़ा गया। उनकी गाड़ी से 23 मोबाइल टावर बैटरियों को बरामद करने के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो को भी जब्त किया गया।

यहां से चुराई गई बैटरियां 
आरोपियों से आरंभिक पूछताछ में पता लगा कि जोधपुर ग्रामीण व फलौदी जिले के आस पास के गाँव मोरिया मुन्जासर,पलीना, नोसर, मतोड़ा,खेतासर,नाथडाउ,बाप के बदमासों द्वारा बैटरियों को टॉवरों से चुराना जाहिर किया है एवं बेचने के लिए इन लोगों को सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल 
थानाधिकारी सोनी ने बताया कि पुलिस की टीम में एएसआई बंशी लाल,रूपाराम,कांस्टेबल कानाराम, खुशालराम आदि शामिल थे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026