निजी बस संचालकों में विवाद शांतिभंग में दो को पकड़ा
- दल्ले खां चक्की के पास की घटना
- दो बसों को किया गया सीज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी बस संचालकों में विवाद शांतिभंग में दो को पकड़ा।शहर के दल्लेखां चक्की पेट्रोल पंप के पास में शनिवार की देर शाम को निजी बस ऑपरेटरों के बीच सवारियों को लेकर झगड़ा हुआ। हंगामा और झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को शांतिभंग में पकडऩे के साथ दो बसों को भी सीज किया।
ग्रेनाइट भेजने के नाम पर व्यापारी से 6.11 लाख का फ्रॉड
शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि दल्ले खां चक्की के निकट शनिवार को निजी बस संचालकों में सवारियों की बात को लेकर पहले हंगामा हुआ और फिर दो जनों आपस में झगड़ पड़े। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची और दो बस चालकों को शांतिभंग में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से दो बसों को भी सीज किया है। कोई केस फिलहाल दर्ज नहीं हुआ है।
