Doordrishti News Logo

छात्र से मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल और बाइक बरामद

जोधपुर, शहर की बोरानाडा पुलिस ने छात्र से मोबाइल लूटने वाले दो शख्स को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मोबाइल और लूट में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है। बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि भगवती नगर बोरानाडा निवासी प्रभुदान पुत्र लक्ष्मीदान चारण ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसका पुत्र 12 वीं कक्षा में पढ़ता है। 13 नवंबर को वह स्टेशनरी की दुकान पर गया था। वापिसी में मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था तब बाइक पर आए दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर ले गए। इस पर पुलिस की टीम ने बासनी सिलावटा निवासी शेखर पुत्र किशोर मेघवाल और विजय पुत्र दानाराम भाट को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है। अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: