Doordrishti News Logo

भीतरी शहर में गाड़ी जलाने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

जोधपुर,भीतरी शहर में गाड़ी जलाने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार। शहर के भीतरी क्षेत्र हाथी चौक खांडाफलसा में पांच दिन पहले एक घर के बाहर स्कूटी जलाने के प्रकरण में पुलिस ने आज दो आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर बाद में प्रकरण में गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – एन्यूरिज्म व बांए मुख्य धमनियों में ब्लॉकेज की सफल सर्जरी कर दिया जीवनदान

एक आरोपी लाइट का कार्य करता है,उसके साथ में दोस्त था। आग लगाने का प्रथम दृष्टया कारण आपसी विवाद हो सकता है। परिवादी और आरोपी दोनों पहले साथ काम करते थे। खांडाफलसा थानाधिकारी महेशचंद्र ने बताया कि पांच दिन पहले हाथी चौक में घर के बाहर खड़ी लेखा पुरोहित की स्कूटी को किसी ने अलसुबह के समय आग लगा दी थी। जिससे स्कूटी जलकर नष्ट हो गई। उसके परिवार के सदस्य की तरफ से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था।

थानाधिकारी ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से दो युवकों की पहचान की गई। जिसमें उसके पड़ौस में रहने वाला चिराग पुरोहित और उसके साथी चिंटू की पहचान हुई। इस पर आज दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लाया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर मुकदमें में गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरंभिक पड़ताल से लग रहा है कि इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद है। लेखा पुरोहित के घर का सदस्य प्रफुल्ल पुरोहित और चिराग पहले लाइट एण्ड साउण्ड का काम साथ करते थे। बाद में दोनों अलग हो गए।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025