Doordrishti News Logo

पुरानी रेलवे लाइन के पास मिट्टी में गड़ा जुड़वां भ्रूण मिला,एक भ्रूण बालिका का था

जोधपुर(डीडीन्यूज),पुरानी रेलवे लाइन के पास मिट्टी में गड़ा जुड़वां भ्रूण मिला,एक भ्रूण बालिका का था। शहर के बलदेव नगर क्षेत्र में मंगलवार की शाम को पुरानी रेलवे लाइन के पास मिट्टी में गाडक़र छिपाए जुड़वा भ्रूण मिला। इसमें एक बालिका का भ्रूण है। परिजन का पता नहीं लग पाया। प्रथम दृष्टया जांच के बाद दोनों भ्रूण महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि बलदेव नगर में पुरानी रेलवे लाइन है। उसके पास अपराह्न में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चे मिट्टी का टीला खोदने लगे। तभी उन्हें कपड़े के थैले का कुछ हिस्सा नजर आया,जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। बच्चों ने थैला बाहर निकाला तो भ्रूण दिखाई दिए। बच्चों ने परिजन और पार्षद इस्लामुल अली को सूचित किया।

चरवाहे की करंट लगने से मौत,तार टूट कर गिरा

पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कपड़े की थैली को खोला गया तो दो भ्रूण नजर आए। जिनकी मौत हो चुकी थी। इसमें एक मादा भ्रूण था। दूसरे भ्रूण के संबंध में चिकित्सक भी स्पष्ट राय नहीं दे पाए। जांच के बाद दोनों भ्रूण के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे 
भ्रूण मिलने का पता लगते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। चूंकि दोनों भ्रूण कपड़ों की एक ही थैले में थे। इसलिए पुलिस को अंदेशा है कि दोनों भ्रूण जुड़वा हैं। पुलिस ने आस-पास के लोगों से बातचीत कर परिजन का पता लगाने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। अभी तक दोनों भ्रूण छिपाने वालों का पता नहीं लग पाया है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026