Doordrishti News Logo

वीर सपूतों को सदैव स्मरण करना ही सच्ची देशभक्ति-महेंद्र कुमार

राज्य भर में निकलने वाली सपूत हेमू कालाणी जन जागरण रथ यात्रा का जोधपुर में हुआ भव्य स्वागत

जोधपुर,वीर सपूतों व क्रांतिकारियों को सदैव स्मरण करते रहना ही सच्ची देशभक्ति है और वीर सपूत बलिदानी हेमू कालाणी स्वतंत्रता आंदोलन में मात्र 19 वर्ष की आयु में हंसते हुए फांसी पर चढ गए और हमें आजाद देश में सांस लेने का सौभाग्य मिला। ऐसे सपूत को श्रृद्धासुमन अर्पित करना व उनके देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेना ही हमारा कर्तव्य है। ऐसे आर्शीवचन भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान की ओर से वीर सपूत हेमू कालाणी जन्म शताब्दी पर राज्य भर में निकलने वाली जन जागरण रथ यात्रा के जोधपुर आगमन पर महेंद्र कुमार तीर्थानी ने प्रकट किए।

ये भी पढ़ें- दादा दादी की भूमिका बालक के माता पिता से भी बढ़कर होती है-ओमप्रकाश

true-patriotism-is-to-always-remember-the-brave-sons-mahendra-kumar
महानगर सचिव कैलाश थावानी ने बताया कि रथयात्रा के जोधपुर प्रवेश करने पर श्रीराम नगर स्थित श्रीराम मंदिर प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलनं राजवानी, प्रदेश मंत्री डॉ प्रदीप गेहाणी सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए, जिनके साथ मातृशक्ति,युवा व समाज बन्धु दो पहिया व चार पहिया वाहन रैली के रूप में देशभक्ति नारे लगाते हुये पूरे मार्ग पर चले। रैली में हेमू कालाणी का जीवन परिचय फोल्डर, रंगीन स्टीकर,टोपी,दुपट्टा व महा मण्डलेश्वर हंसराम की प्रेरणा से सिन्धु चिन्ह के रंगीन स्टीकर व ध्वज का वितरण किया गया।

सभा को प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 23 मार्च 2022 को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक अजमेर से जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ किया गया था। वर्ष भर ये आयोजन किए जाएंगें। इस क्रम में यह जन जागरण रथयात्रा का आयोजन महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन,प्रेम प्रकाश मण्डाचार्य स्वामी भगत प्रकाश व संत महात्माओं के आर्शीवाद से हो रहा है। सभा न्यास का गठन कर विद्यार्थियों व युवाओं के लिये जयपुर में प्रथम शिक्षा,सेवा व संस्कार के लिये सिन्धु धाम निर्माण के लिये प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने एमजीएच जाकर भूंगरा दुर्घटना के घायलों की कुशलक्षेम जानी

31 मार्च 2023 को भोपाल में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी कि हेमू कालाणी जन्म शताब्दी के अवसर पर देश भर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वर्ष के समापन अवसर पर 31 मार्च 2023 को भोपाल में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहनराव भागवत के साथ संत महात्मा व अनेक पदाधिकारी सम्बोधित करेगें।

प्रदेश मंत्री डॉ प्रदीप गेहाणी ने कहा कि रथयात्रा राज्यभर में 17 जनवरी 2023 तक चलेगी। 28 जिलों में 5000 किलोमीटर से अधिक मार्ग तय करेगी, जिसमें सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है और ये देवभूमि पर हेमू कालाणी के लिये प्रथम रथयात्रा आयोजित की जा रहा है।

आभार प्रकट करते हुए अध्यक्ष लख्मीचंद किशनानी ने कहा कि जोधपुर के लिये यह सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन का स्मारक अजमेर में स्थित है और स्मारक पर ही 1857 की क्रांति से लेकर 1947 में स्वतंत्रता मिलने तक सिन्ध के बलिदान हुए महापुरूषों में से तीन महापुरूषों की प्रतिमा हेमू कालाणी,राणा रतन सिंह व रूपलो कोल्ही एक साथ स्मारक पर स्थापित हो गई है,जिसमें लगातार देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

जगह-जगह हुआ रथयात्रा का भव्य स्वागत

जोधपुर में यह दो दिवसीय रथयात्रा 100 किमी का भ्रमण करेंगी। जनजागरणयात्रा मार्ग में सिन्धी सतनगर में श्रीराम नगर विकास सोसाइटी के नरेंद्र लोकवानी,प्रेम थदानी, भगवान मुरझानी, राजकुमार असुदानी,गुरुद्वारा गुरु रामदास साहिब,सिंधी सेंट्रल पंचायत राम तोलानी,लक्ष्मन खेतानी चौहाबोर्ड, ज्वाला विहार प्रभु भाई,दीपक मोर्दानी,कमलजीव प्रताप नगर, अशोक मूलचंदानी,प्रदीप वर्दानी रमेश झमनानी,सुरेश गंगवानी,मूलचंद थदानी आदि ने स्वागत किया।

रथयात्रा का व्यापारिक संगठन व सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

रथयात्रा मार्ग में अलग-अलग व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ सामाजिक संगठन ने स्वागत द्वार लगाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिसमें सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत,सिन्धी युवा संगठन,झूलेलाल मन्दिर,प्रेम प्रकाश आश्रम,सिन्धी युथ सोशल वेल्फेयर सोसाइटी,सिन्धी पंचायत प्रतापनगर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमरीका में पकड़ा गया लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा जग्गा

October 27, 2025

शादी का कार्ड बांटने का पता पूछने के बहाने महिला से कंठी लूटी

October 27, 2025

दुकान पर आकर युवक पर कातिलाना हमला,चाकू मारा

October 27, 2025

गलत दिशा से आई निजी बस ने एसयूवी को लिया चपेट में एक की मौत 36 घायल

October 27, 2025

पाक विस्थापित का मर्डर: घर के आंगन में पड़ा मिला शव,हाथ पैर बांधे हुए

October 27, 2025

राम अवतार विद्यालय वुशु राजस्थान टीम के कोच नियुक्त

October 27, 2025

योजनाओं का क्रियान्वयन और समय का संयोजन ही परिणाम देता है-विजयानंद

October 27, 2025

युवा यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

October 27, 2025

जोधपुर: वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो विस्तार के लिए 195 करोड़ रुपए और मंजूर

October 27, 2025