Doordrishti News Logo

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

  • जोधपुर-भोपाल-जोधपुर 7 ट्रिप कैंसिल
  •  लीलण सुपरफास्ट 9 ट्रिप आंशिक रद्द
  •  चार ट्रेनें बदले मार्ग से होगी संचालित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें।उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूर्णतः रद्द रहेंगी,कुछ आंशिक रूप से रद्द रहेंगी तथा कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस कार्य के कारण ये रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

पूर्णतः रद्द ट्रेन
-ट्रेन संख्या 14814 भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस 3 से 5,8 तथा 12 से 14 मई तक कुल 7 ट्रिप रद्द रहेगी।

-ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस 2 से 4,7 तथा 11 से 13 मई तक कुल 7 ट्रिप रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
-ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर- जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 से 6,9,10 तथा 12 से 15 मई तक जैसलमेर-फुलेरा के बीच संचालित होगी तथा फुलेरा-जयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

-ट्रेन संख्या 12468 जयपुर- जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 से 6,9,10 तथा 12 से 15 मई तक जयपुर-फुलेरा के बीच रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
-ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जो 12 मई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन रींगस,नीम का थाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

-ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम- जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 3 से 7,8,12 से मई को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी-रींगस- फुलेरा मार्ग से संचालित होगी तथा नारनौल,नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

-ट्रेन संख्या 22674 मन्नारगुडी- जोधपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 4 मई को प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-डेगाना मार्ग से चलेगी तथा रींगस,सीकर, चूरू व रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

-ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी- बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस जो 11 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी- अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से चलेगी तथा नारनौल,नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

री-शेड्यूल ट्रेनें
-ट्रेन संख्या 14854 जोधपुर- वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 9 मई को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

-ट्रेन संख्या 14866 जोधपुर- वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 10 मई को जोधपुर से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

-ट्रेन संख्या 12465 इंदौर-जोधपुर रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 मई को इंदौर से 3 घंटे विलंब से चलेगी।

रेगुलेट ट्रेनें
-ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर- जयपुर एक्सप्रेस 29 अप्रेल को जयपुर मंडल में 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

-ट्रेन संख्या 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 3, 5,9 व 12 मई को जयपुर मंडल में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

-यही ट्रेन 4 व 14 मई को भी जयपुर मंडल में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

-ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 9 व 10 मई को जयपुर मंडल में 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

-ट्रेन संख्या 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 14 मई को जयपुर मंडल में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

ट्रेनें जो कनकपुरा स्टेशन पर नही रुकेंगी
-ट्रेन संख्या 14814,भोपाल- जोधपुर व ट्रेन 12468, जयपुर- जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट 11 मई को।

-ट्रेन संख्या 22977,जयपुर- जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट व 14814,भोपाल-जोधपुर 12 मई को।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।