मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

आफरी में हुआ आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण। भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (भावाअशिप) के शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी), जोधपुर में कैम्पा-विस्तार द्वारा वित्त पोषित “मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन”विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को आयोजित किया गया।

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

इस प्रशिक्षण में वन विभाग के कर्मचारी एवं महिला महाविद्यालय के 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संस्थान के डॉ.तरुण कान्त, वैज्ञानिक-जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण वानिकी के क्षेत्र में विभिन्न पापुलेशन की आनुवंशिक भिन्नता की समझ एवं आंकलन में महत्वपूर्ण टूल का कार्य करेगा। प्रतिभागियों से आशा जताई कि इस प्रशिक्षण द्वारा प्राप्त जानकारी को अपने क्षेत्र में उपयोग लेकर लाभान्वित होंगे।

पाठयक्रम निदेशक डॉ.देशा मीणा,प्रभागाध्यक्ष,अनुवांशिकी एवं वृक्ष सुधार प्रभाग ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सभी चरणों को विस्तार पूर्वक बताया। समूह समन्वयक (शोध) डॉ.संगीता सिंह सहित विभिन्न प्रभागाध्यक्ष उपस्थित थे। प्रशिक्षण के तकनीकी सत्रों में आफरी के डॉ.तरुण कान्त, वैज्ञानिक-जी,डॉ.देशा मीणा, वैज्ञानिक-डी,डॉ.अंजली जोशी, वैज्ञानिक-सी आदि विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए।

प्रायोगिक सत्र में प्रतिभागियों को आणविक प्रयोगशाला में प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने फीडबेक में प्राप्त प्रशिक्षण को महत्त्वपूर्ण बताया और इसे उत्साहपूर्वक अपनाने की बात कही। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ.अंजलि जोशी,वैज्ञानिक-सी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन यामिनी व्यास ने किया।