एंबुलेंस स्टाफ को दिया प्रशिक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एंबुलेंस स्टाफ को दिया प्रशिक्षण। एमडीएम अस्पताल में अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित एवं उनकी टीम ने रविवार को एम्बुलेंस स्टाफ के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।
इस दौरान स्टाफ को ट्रॉमा प्रोटोकॉल तथा राजस्थान सरकार की ट्रॉमा पॉलिसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गंभीर मरीजों को लाते समय एम्बुलेंस में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए,इस पर भी विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर एम्बुलेंस टीमों के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बधाई एवं साधुवाद भी दिया।
प्रशिक्षण सत्र में एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों द्वारा ये ट्रेनिंग दी गई।
•सीपीपी (कार्डियोपलमिनरी रेसुसीटेशन)
•लॉग रोल तकनीक
•स्पाइन प्रोटोकॉल (रीढ़ की हड्डी की सुरक्षा)
•ब्लीडिंग कंट्रोल (रक्तस्राव रोकने के उपाय) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ सोहन,डॉ प्रेक्षा,डॉ पुष्पा,डॉ सलोनी,सुमेर एवं मुकेश उपस्थित  थे।