विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।
भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरिया,महामंदिर एवं प्रताप नगर मंडलों का प्रशिक्षण शिविर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के निर्देशानुसार सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।
मसूरिया मंडल का प्रशिक्षण सुदर्शन सेवा संस्थान,एम्स रोड स्थित भवन में आयोजित किया गया। विभिन्न सत्रों में पूर्व महापौर किशन लड्डा, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी,जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, हितेश व्यास,जिला मंत्री माधवी सिंधवी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने वक्ता के रूप में संबोधित किया। सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः श्याम सुंदर गॉड,नथमल सुथार,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,अमरलाल वर्गी, विनोद सोलंकी,संजू सोलंकी एवं नारायण दातार द्वारा की गई।
महामंदिर मंडल का प्रशिक्षण के अंतर्गत विभिन्न सत्रों में सुभाष गहलोत,जगतनारायण जोशी, अमित व्यास,राजेंद्र कुमार गहलोत, भंवरलाल दया,माधवी सोलंकी एवं महेंद्र सिंह तंवर ने वक्ता के रूप में अपने विचार रखे, जबकि सत्रों की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह भाटी,भीका राम जटोलिया,नंदकिशोर सांखला, गजेंद्र सिंह मेवाड़ा,दीपक राजोरिया,श्रवण सिंह गहलोत एवं जसवंत भील द्वारा की गई।
प्रताप नगर मंडल का प्रशिक्षण पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित शिविर में महेंद्र तंवर, नरेंद्र कच्छवाह,महेंद्र मेघवाल, हितेश व्यास,ओमप्रकाश दैय्या, सुनील भाटी एवं ताराचंद गहलोत ने वक्ता के रूप में संबोधित किया। सत्रों की अध्यक्षता गणेश बिजानी, महेंद्र मेघवाल,लाल व्यास, सत्यनारायण,नरेंद्र मेघवाल,नईम सिलावट एवं अजय जोशी द्वारा की गई।
आईटीबीपी जवान पर मां और पत्नी से मारपीट का आरोप
इस अवसर पर जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह,ब्रह्मदेव सिंह,पूर्व उपमहापौर किशन लड़ा,पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनाथ जोशी, घनश्याम वैष्णव,श्याम सुंदर गौड़, विनोद सोलंकी,नथमल सुथार, कन्हैयालाल पारीक,संजू सोलंकी, घनश्याम भाटी,अनिल गट्टानी, देवीलाल सुथार,नारायण दातार, विमला गहलोत,गणेश बिजानी, जगदीश परिहार,ओमप्रकाश मेवाड़ा,गणपत सागर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सभी प्रशिक्षण सत्रों में वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा,संगठनात्मक कार्यपद्धति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
