Railway

सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने पर ट्रेन मैनेजर सम्मानित

जोधपुर(डीडीन्यूज),सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने पर ट्रेन मैनेजर सम्मानित। ड्यूटी के दौरान सतर्क रहते हुए संभावित दुर्घटना टालने पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने जोधपुर मंडल के ट्रेन मैनेजर रमेश कुमार को प्रशस्ति-प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़िए – बनाड़ ग्राम न्यायालय में हुई चोरी का खुलासा,चार गिरफ्तार

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन मैनेजर(गुड्स) रमेश कुमार ने 11 अगस्त को ड्यूटी के दौरान सालावास स्टेशन पर ट्रेन IOTS/HAPA की जांच के दौरान इंजन से छठे वैगन के साइड बियरर में क्रेक होना पाया जिसकी सूचना सालावास स्टेशन मास्टर व संबंधित कंट्रोल को दी जिस पर कैरेज एंड वैगन विभाग द्वारा बियरर बदलने के बाद ट्रेन चलाने की अनुमति दी गई।

ट्रेन की संभावित दुर्घटना टालने पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने रमेश कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मुकेश मीणा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026