Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने टे्रलर और पिकअप को चुरा लिया। दोनों गाडिय़ों का पता नहीं लगा है। संबंधित थाना पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि श्रीराम मार्ग मसूरिया निवासी राजेश कुमार पुत्र रामसिंह पाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक ट्रक ट्रेलर पाली बाइपास सांगरिया रेस्टोरेंट के पास खड़ा किया हुआ था। जिसको अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इधर भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि अरटिया कला निवासी शेरूदास पुत्र मदनदास वैष्णव ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार 7 दिसंबर की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर खड़ी उसकी पिकअप को चुराकर ले गया।
बाइक चोरी
प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में रामदेव मंदिर के पीछे प्रतापनगर निवासी अरविंद पुत्र उदाराम जीनगर ने पुलिस को बताया कि रात्रि को अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को चुराकर ले गया। इसी तरह चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट मे 16 सेक्टर निवासी चंदन कुमार पुत्र चेलाराम सिंधी ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि सरदार स्कूल के सामने वाली गली में रहने वाले रिजनल जार्ज पुत्र सुनिल कुमार ने चौहाबो पुलिस को बताया कि 7 दिसंबर को वह 21 सेक्टर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026