Doordrishti News Logo

यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान

शहर के विभिन्न चौराहों पर आमजन को किया जागरूक

जोधपुर, यातायात शिक्षा टीम द्वारा रविवार को श्रीराम ऐक्सीलेन्सी चौराहा व आखलिया चैराहा पर ‘‘यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। शहर में बढती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात जागरूकता का प्रचार-प्रसार हेतु नवज्योत गोगाई पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्दश पर विनीत कुमार बंसल पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात के सुपरविजन में चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, रविन्द्र कुमार बोथरा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम व नरेन्द्र कुमार सहायक पुलिस आयुक्त
यातायात पूर्व के नेतृत्व में रविवार को शहर के चौराहों पर लाल बत्ती संकेत के दोैरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से आमजन एंव वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना हेतु समझाईस के साथ अपील की गई।

मानव जीवन का महत्व एवं दुर्घ टनाओं के दुष्परिणमों के बारे में बताते हुए यातायात नियमों की शत प्रतिशत पालना कर आदर्श नागरिकता का परिचय देने एवं अपने सभी प्रियजनों को यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने हेतू प्रेरित करने की अपील की गई। इस अवसर पर आमजन व वाहन चलाकों को यातायात नियमों के पेम्पलेटस वितरित किये गये।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026