अवैध बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त,चालक गिरफ्तार
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। अवैध बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त,चालक गिरफ्तार। लूणी क्षेत्र मेें नदियों से बजरी का अवैध खनन जारी है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद खनन चल रहा है। रविवार को नाकाबंदी में पुलिस ने एक अवैध बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर उसके चालक को माइनिंग एक्ट में गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें – शराब ठेके पर युवक से मारपीट,खाली बोतल सिर पर मारी
आरोपी बजरी को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।लूणी थाने के एसआई गोनवन्द राम ने खेकाड़लीकलां गांव में नाकाबंदी के समय पाली जिले के शिवपुरा थानान्तर्गत अवकाई ढाणी निवासी नरसिंह पुत्र खुमाराम जाट को ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते पाया।
उससे बजरी के संबंध में पूछताछ की गई, मगर उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर उसके खिलाफ माइनिंग एक्ट में प्रकरण बनाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

