Doordrishti News Logo

महिने भर पहले खरीदा ट्रैक्टर रात में चोरी,दो गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिने भर पहले खरीदा ट्रैक्टर रात में चोरी,दो गिरफ्तार। शहर के मिल्कमैन कॉलोनी क्षेत्र में 18 मार्च की रात को एक ट्रैक्टर चोरी हो गया। ट्रैक्टर मालिक ने इसे 23 फरवरी को खरीदा था और उसके नंबर भी नहीं आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया है।

शास्त्रीनगर पुलिस थाने के एसआई शैतान चौधरी ने बताया कि मूलत: बाड़मेर के गडरारोड हाल मिल्कमैन कॉलोनी निवासी टीकमराम पुत्र मासीगाराम ने रिपोर्ट दी कि उसका एक नया ट्रैक्टर 18 मार्च की रात में चोरी हो गया। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस की टीम हैडकांस्टेबल जबरसिंह,कांस्टेबल हनुमानराम, फरसाराम,राजूराम,दुर्गाराम की लगाई गई।

जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 26 मार्च तक चलेगी

पुलिस टीम ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों से ट्रैक्टर का पता लगाकर अब दो आरोपियों मथानिया के चौपासनी चारणान निवासी प्रकाश पुत्र कानाराम एवं रामपुरा भाटियान स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी हिम्मत दास पुत्र भागीरथ दास को पकड़ा है। आरोपियों से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया है।