ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी, विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी।शहर के बाल समंद के निकट से एक ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन कोई चुरा ले गया। खान मालिक की तरफ से मंडोर थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। तीन स्थानों से वाहन चोरों ने गाडिय़ां को भी चुरा लिया। संबंधित थानों में इस बाबत रिपोर्ट दी गई।
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड
मंडोर पुलिस ने बताया कि डिगाड़ी स्थित ब्राह्मणों का बास निवासी सुरेद्र शर्मा पुत्र लालचंद शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह पत्थर की खान चलाता है। उसका एक ट्रैक्टर मय कंप्रेशर मशीन बाल समंद रोड पर खड़ी की थी। जो रात के समय में चोरों ने कंप्रेशर मशीन को चुरा लिया। ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी होने का पता लगने पर अब केस कराया गया है। मंडोर पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बाइक चोरी
रातानाडा पुलिस ने बताया कि बोरानाडा स्थित पाल गांव निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र लालाराम अपनी बाइक लेकर यूआईटी एसबीआई बैंक पर आया था। जहां बैंक के बाहर से अज्ञात शख्स उसकी बाइक को चुरा ले गया। दूसरी तरफ खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि पश्चिमी मेदिनीपुर हाल कबूतरों का चौक स्थित जालप मोहल्ला निवासी प्रणव कुमार की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार मूलत: बालेसर के विष्णु नगर डूंगर हाल गोपालवाड़ी गली नंबर 2 में रहने वाले कुलदीप पुत्र ओपाराम की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई।
