Doordrishti News Logo

मिठाई शोकेस लेकर गुजरात में पार्टी से 80 हजार लिए,जोधपुर पहुंचने पर गबन

पीड़ित ने अब कराया देवनगर थाने में मामला दर्ज

जोधपुर,शहर के माता का थान क्षेत्र में एक  फर्नीचर उद्योग चलाने वाले व्यक्ति के साथ उसकी गाड़ी के चालक ने गबन कर 80 हजार रूपए लेकर चंपत हो गया। घटना 12वीं रोड चौराहा के पास की है। पीड़ित ने अब देवनगर थाने में केस दर्ज करवाया है।

देवनगर पुलिस ने बताया कि चार खंभा मगरापूंजला माता का थान निवासी रायसिंह उर्फ तरूण पुत्र नरपतसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह विश्वकर्मा उद्योग नाम से मिठाई काउंटर शोकेस बनाने की फैक्ट्री चलाता है। 16 अक्टूबर को वह एक मिठाई शोकेस काउंटर बनाने के बाद अपने बोलेरो चालक गांधीनगर माता का थान निवासी हनुवंत तंवर के साथ निकला था।

गुजरात में एक पार्टी को काउंटर दिया गया था। जहां पर पार्टी ने 60 हजार नगद और 20 हजार यूपीआई द्वारा उसके चालक हनुवंत तंवर को दिए थे। यह लोग बाद में जोधपुर पहुंचे। यहां 12वीं रोड पर उसके चालक ने कहा कि चाय पीते हैं। रात दस बजे वह चाय पिलाने के बहाने अचानक से गायब हो गया और अपना फोन बंद कर दिया। अब पीड़ित ने देवनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025

यातायात नियमों की पालना के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी

November 18, 2025

बीएलओ पर चाकू से हमला

November 18, 2025