Doordrishti News Logo
  • शादी 15 को होनी है
  • डीजे साउण्ड किया जब्त
  •  पांच लोग गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के मसूरिया नट बस्ती में आगामी 15 अप्रेल को साबिर नट की पुत्रियों की शादी होनी है। मगर गुरूवार की रात को परिवार के लोग शादी से पहले रस्म अदायगी के लिए बाबा रामदेव को धोक तिलक लगाने के लिए हाथी घोड़े और पाळकी लेकर निकल पड़े। डीजे साउण्ड पर युवा और महिलाएं थिरक रही थी।

To pay obeisance to Baba Were going to visit the elephant and  horse

काफी भीड़ भी थी। कोरोना संक्रमण के बीच इस तरह के आयोजन की मनाई है। पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे साउण्ड को बंद करवाने के साथ पांच लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दो डीजे साउण्ड को भी जब्त कर लिया गया। देर रात तक पुलिस ने महामारी अधिनियम में केस बनाते हुए अब इसमें जांच आरंभ कर दी है।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार मसूरिया नट बस्ती के रहने वाले श्याम नट और साबिर नट दोनों भाई है। साबिर नट की दो बेटियों का आगामी 15 अप्रेल को विवाह होना है। गुरूवार को दोनों के परिवार के लोगों के साथ ही करीबन 70-80 लोगों की भीड़ जुट गई।

इन लोगों में शादी से पहले बाबा रामदेव मंदिर में तिलक अथवा धोक लगाने की परंपरा रही है। इसके लिए रात में ये लोग दो डीजे साउण्ड के साथ बस्तियों से नाचते गाते निकल पड़े। काफी संख्या में लोगों के जुटे होने की जानकारी पुलिस को मिलने पर वहां पर पहुंची।

पुलिस डीजे साउण्ड को बंद करवाने के साथ ही उसे जब्त कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में कोरोना संक्रमण को देखते हुए महामारी अध्यादेश में केस बनाया गया। इसमें श्याम नट, उसकी पत्नी रोशनी नट, साबिर नट, ललिता नट, ईश्वर नट, रेखा नट एवं बिरजू नट सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पांच लोगों को गिरफ्तार कर भी कर लिया गया। ध्वनि प्रदूषण का एक केस अलग से दर्ज किया गया है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026