Doordrishti News Logo

जोधपुर, बाड़मेर जिले के एक नाबालिग को डॉन बनने की धुन सवार हो गई। तब उसने अपने सोशल मीडिया फ्रेंड को पिस्टल खरीदने की इच्छा जताई। इस फर्जी सोशल मीडिया फ्रेंड ने उसे झांसे में लिया और खाते में 36 हजार रूपए जमा करवाने के बाद सोशल साइट से हट गया। पीड़ित नाबालिग ने बनाड़ पुलिस की शरण ली और धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि 17 साल के बाड़मेर जिले के एक किशोर की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया है। इसके  अनुसार वह 12वीं तक पढ़ा लिखा है। मोबाइल पर वह सोशल मीडिया के जरिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप पर है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती किसी भानू देवासी नाम के शख्स से हुई थी। दोनों में बाद में वाट्सएप कालिंग से भी बातचीत होती आई है। पीड़ित नाबालिग का परिवार गरीब तबके से है। ऐसे में गरीबी से दूर हटने के लिए डॉन बनने की इच्छा रखता है। तब उसने अपने सोशल मीडिया फ्रेंड से पिस्टल खरीदने की इच्छा जाहिर की। इस पर उस शातिर ने दो दिन पहले उसे पिस्टल दिलाने का झांसा दिया और ऑन लाइन अपने खाते में 36 हजार रूपए डलवा दिए। बाद में वह सोशल साइट से हट गया। पीड़ित ने अब बनाड़ पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दी।

ये भी पढ़े :- अफीम तस्कर के रहवासीय मकान की तलाश में मिला 1672 किलो डोडा पोस्त

नाबालिग के मोबाइल में मिले कई कुख्यात के फोटोग्राफ्स

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि नाबालिग अपने परिवार की गरीबी दूर करने के लिए डॉन बनने की इच्छा रखता था। ऐसे में उसे अंदेशा था कि डॉन की जिंदगी मौज वाली होती है। उसने अपने मोबाइल में कई कुख्यात बदमाशों के फोटो अपनी साइट पर डाल रखे हैं।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026