शहर में फिर आधी रात बदमाशों का उत्पात

  • पुलिस हर बार बदमाशों को बचाती
  • शराब पीकर उत्पात की बात कहती
  • एक दर्जन से ज्यादा कारों के शीशे फोड़े
  • पत्थर लगिया से हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में फिर आधी रात बदमाशों का उत्पात।शहर में एक बार फिर से आधी रात को बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए कई कारों के शीशे फोड़ दिए। भीतरी शहर के नागौरी गेट हलके में जटिया कॉलोनी में आधी रात को यह घटना हुई। पुलिस ने दो बदमाशों को डिटेन कर लिया है। मगर उनका बचाव पहले से तय कर लिया। उन्हें शराब के नशे में उत्पात करना बता दिया। जबकि संख्या में पांच सात युवक थे जो बाइकों पर सवार थे।

नागौरी गेट थाना क्षेत्र की जटिया कॉलोनी में आधी रात दो बजे बदमाशों ने गाडिय़ों पर सवार होकर हल्ला मचाते हुए लोगों के घर के बाहर और सामने खड़ी कारों के शीशे फोड़ डाले। बाइकों पर सवार युवक शोर मचाते निकले और पत्थर लगिया से हमला करते गए। सर्दी की ऋतु के कारण लोग रात को अपने घरों में दुबके थे।

हालांकि पुलिस ने प्रकरण सामने आने के बाद हरकत में आई है और दो बदमाशों को भी डिटेन कर लिया। मगर उन्हें शराब के नशे में हमला करना बताया है। पुलिस अब अन्य बदमाशों की पहचान के साथ तलाश आरंभ की है। शहर में कुछ सालों में आधी रात के बाद बदमाश उत्पात मचाते रहे है और लोगों की गाडिय़ों के शीशे फोड़ते रहे है। हर बार बदमाश को पकड़ कर उन्हें शराब के नशे में बताती रही है।बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात दो बजे हुई इस घटना में भी पुलिस का यही जवाब आया है।

सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल 
आधी रात को हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो आज सुबह वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। यह भी ज्ञात रहे कि पुलिस की गश्त हमेशा रात को रहती है। भीतरी शहर में भी अधिकारी गश्त पर रहते हैं।