Doordrishti News Logo

स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत

  • जिला कलेक्टर,डीसीपी पूर्व पहुंचे
  • गोताखोर सिविल डिफेेंस की टीमें पहुंची
  • शव निकाले गए

जोधपुर,स्कूल न जाकर सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने पहुंचे तीन छात्रों की डूबने से मौत। शहर के निकट सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने के लिए तीन छात्र आज सुबह स्कूल न जाकर वहां पहुंच गए। पानी में डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर जिला कलेक्टर,डीसीपी पूर्व भी वहां पहुंचे। देर शाम तक तीनों छात्रों के शव पानी से बाहर निकाले जा सके। शवों को पुलिस ने एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है।

इसे भी पढ़िए-क्रेटा कार में अवैध अफीम के दूध के साथ अधिवक्ता सहित तीन गिरफ्तार

एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि सुरपुरा बांध की डिग्गी में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई है। इस पर मंडोर पुलिस थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक आदि वहां पहुंचे। मौका स्थल पर दो साइकिलें मिलीं, साथ ही बांध के किनारे जूते, चप्पल,जुराबों के साथ उनके स्कूली बैग पड़े थे। मगर बच्चे नजर नहीं आए।

इस पर गोताखोरों को सूचना देकर बुलाया गया। शाम तक सिविल डिफेंस,एसडीआरएफ और मालवीय बंधुओं की टीमों ने मिलकर तीनों छात्रों के शवों को बाहर निकाला। एसीपी कविया ने बताया कि मृतकों की पहचान कुसुम विहार गणेश होटल के पास महामंदिर निवासी 18 साल के जयसिंह पुत्र मुरलीधर माली,रामेश्वरनगर गुजराबास 16 साल के स्वरूपसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह एवं माता का थान स्थित राव वाला बेरा मगरापूंजला निवासी गौतम पुत्र लक्षमण माली के रूप में की गई।

तीनों 11वीं के छात्र थे
पुलिस निरीक्षक ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि तीनों छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। यह लोग महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम चैनपुरा में अध्ययनरत थे। बाद में सूचना पर बच्चों के परिजन भी वहां पहुंच गए।

जिला कलेक्टर एवं डीसीपी पूर्व पहुंची
बच्चों के पानी में डूबने की सूचना पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता,पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन आदि वहां पहुंचे। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश के बाद शवों को एमजीएच की मोर्चरी पर भिजवया। अग्रिम कार्रवाई गुरुवार को की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां  से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026