Doordrishti News Logo

तीन लुटेरे गिरफ्तार, बापर्दा रखा

  • दवाई लेने जा रहे युवक पर पत्थर से हमले का मामला
  • मोबाइल और जेब से नगदी लूटी थी

जोधपुर, शहर के बासनी रोड पर एक टायर की दुकान के सामने अज्ञात बदमाश बाइक सवार दो युवकों को मारपीट कर मोबाइल और नगदी छीन कर ले गए। युवकों पर पत्थर से भी हमला किया है। घटना में भगत की कोठी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के 16 घंटे में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन्हें बापर्दा रखा गया है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है।

भगत की कोठी पुलिस थाने के एएसआई चंचल प्रकाश ने बताया कि घटना को लेकर शिवनगर कुड़ी निवासी निर्मल पुत्र प्रभुराम देवासी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 1 मार्च की रात को वह अपने चचेरे भाई के साथ बहन के लिए दवाई लेने एम्स अस्पताल की तरफ जा रहा था। तब बासनी रोड पर एक टायर की दुकान के सामने पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए और रास्ता रोका। फिर नीचे उतर कर मारपीट करने के साथ पत्थर से हमला किया। जिससे उसके पैर जख्मी हो गया।

बदमाशों ने मोबाइल लूटने के साथ जेब में हाथ डालकर 21 सौ रूपए छीन लिए। साथ में बैठे उसके चचेरे भाई को भी पीटा गया। बीच बचाव कर उसने छुड़ाया। एएसआई चंचल प्रकाश ने बताया कि घटना में लिप्त बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम में शामिल कांस्टेबल सुरेश विश्रोई, पर्वतराम, धर्माराम, बलदेव, मुकेश, कुंवेरसिंह एवं भवानीसिंह ने तीन आरोपियों राजीव गांधी कॉलोनी कुड़ी कच्ची बस्ती के रहने वाले सुनील पुत्र रामूूराम लुहार, ओमप्रकाश उर्फ ओमिया पुत्र दूदाराम बावरी एवं रवि पुत्र बलदेव को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews