उत्तर पश्चिम रेलवे के तीन अधिकारियों की लेवल-16 में नियुक्ति
- राजीव श्रीवास्तव व अनिल कुमार जैन बने महाप्रबंधक
- गीतिका पाण्डेय अतिरिक्त सदस्य (योजना),रेलवे बोर्ड के पद पर नियुक्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे के तीन अधिकारियों की लेवल-16 में नियुक्ति। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशों के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के तीन अधिकारियों को लेवल-16 में नियुक्ति प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रेल मंत्रालय से जारी आदेश के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण राजीव श्रीवास्तव को मध्य रेलवे (मुंबई) में महाप्रबंधक पद पर नियुक्त किया गया है। प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर अनिल कुमार जैन को दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) में महाप्रबंधक के पद पर नियुक्ति मिली है।
महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ प्रदर्शक
इसके अलावा,उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रमुख वित्त सलाहकार के पद पर कार्यरत गीतिका पांडे को रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (योजना) के पद पर पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि गीतिका पांडे इस पैनल में एकमात्र महिला अधिकारी हैं जिनको लेवल 16 प्रदान किया गया है। गीतिका पाण्डेय ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल में डीआरएम के पद पर भी कार्य किया है।
